Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*भूमि सुधार संवाद की आहट से ही बढ़ी राजस्व विभाग की धड़कनें.*

*26 दिसंबर को पूर्णिया में जन कल्याण संवाद, अधिकारियों में पहले से ही ‘फाइल बुखार’ शुरू.*

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
Neta ji

पूर्णिया(बिहार):- जिले में 26 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित भूमि सुधार जन कल्याण संवाद की सूचना मात्र से ही राजस्व विभाग में ऐसी हलचल मची है, मानो फाइलें खुद-ब-खुद बोलने लगी हों। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। आयोजन पूर्णिया स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में होगा।

कार्यक्रम की पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी, जिसमें आम जनता की भूमि व राजस्व से जुड़ी समस्याएं सुनी जाएंगी और समाधान का दावा किया जाएगा। यानी वे फाइलें, जो वर्षों से “अगली तारीख” के सहारे सांस ले रही थीं, अब सीधे जनता के सवालों के कटघरे में होंगी। दूसरी पाली में समाहरणालय सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक रखी गई है, जहां संभव है कि कई फाइलें अपनी लंबी नींद से अचानक जगाई जाएं।

 

News add 2 riya
News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

Advo

संवाद कार्यक्रम का घोषित उद्देश्य तो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सेवाओं को समयबद्ध और प्रभावी बनाना है, लेकिन अघोषित प्रभाव यह दिखने लगा है कि कुछ अधिकारियों की धड़कनें पहले ही तेज हो चुकी हैं। दफ्तरों में अचानक पुराने अभिलेख खोजे जा रहे हैं, धूल झाड़कर नक्शे निकाले जा रहे हैं और वर्षों से लंबित मामलों पर “तत्काल संज्ञान” लिखा जाने लगा है।

 

सूत्र बताते हैं कि जिन फाइलों को अब तक “देखेंगे” कहकर टाल दिया जाता रहा, वे अब खुद अधिकारियों को देखने लगी हैं। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और म्यूटेशन जैसे मामलों पर जनता सीधे सवाल करेगी—और सवालों के जवाब में अब सिर्फ मुहर नहीं, ठोस उत्तर चाहिए।

 

कुल मिलाकर, जन कल्याण संवाद से पहले ही राजस्व विभाग में अनुशासन और सक्रियता का वातावरण बन गया है। अब देखना यह है कि 26 दिसंबर को संवाद के मंच से केवल आश्वासन निकलते हैं या वास्तव में जमीन पर सुधार की रेखाएं भी खिंचती हैं।

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -