Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

भाजपा स्थापना दिवस पर बनमनखी में धूमधाम, वरिष्ठ नेताओं का सम्मान व ध्वजारोहण.

विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बनमनखी नगर मंडल द्वारा.......See more

News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji

सम्पूर्ण भारत, बनमनखी (पूर्णिया):विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बनमनखी नगर मंडल द्वारा रविवार को धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण किया गया तथा वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विजय सिंह, वीर नारायण गुप्ता, वीरेंद्र सिंह एवं अवधेश साह को सम्मानित किया गया। उपस्थित नेताओं ने भाजपा के इतिहास, विचारधारा एवं विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पूर्व जिला अध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन एवं अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व से प्रेरित भाजपा आज “राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना का प्रतीक बन चुकी है।

News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

Advo
News add 2 riya

वहीं पूर्व जिला महामंत्री विजय सिंह ने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और समर्पण ने भाजपा को एक विराट संगठन के रूप में स्थापित किया है, जो आज नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

वरिष्ठ नेता अवधेश साह ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली में भाजपा की स्थापना हुई थी, जो 46 वर्षों में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में विकसित हो चुकी है।

कार्यक्रम में रणजीत गुप्ता ने पार्टी के स्थापना काल का उल्लेख करते हुए बताया कि मुंबई में हुए प्रथम अधिवेशन में अटल बिहारी वाजपेयी को पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने कहा कि उस समय रखी गई नींव आज विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुकी है।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, बी कोठी मंडल अध्यक्ष मंटू कुमार दास, वीर नारायण गुप्ता, अवधेश साह, वीरेंद्र सिंह, रणजीत गुप्ता, ब्रजमोहन सिंह, अशोक मुखिया, महेश पोद्दार, सौरभ कृष्णा सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -