Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनने पर बनमनखी में जश्न, नेताओं को मिली बधाइयों की बौछार.*

#भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर हुए महत्वपूर्ण दायित्व वितरण के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। पटना बांकीपुर के विधायक एवं बिहार के लाल नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए जाने, विधायक संजय सरावगी को पुनः बिहार प्रदेश अध्यक्ष तथा बनमनखी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि को एक बार फिर सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Neta ji
News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

बनमनखी (पूर्णिया)। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर हुए महत्वपूर्ण दायित्व वितरण के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। पटना बांकीपुर के विधायक एवं बिहार के लाल नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए जाने, विधायक संजय सरावगी को पुनः बिहार प्रदेश अध्यक्ष तथा बनमनखी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि को एक बार फिर सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी ने कहा कि बिहार के किसी नेता को पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर इतना बड़ा दायित्व मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है। वहीं संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष तथा कृष्ण कुमार ऋषि को पुनः सचेतक बनाए जाने से संगठन और सरकार के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा।

News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

Advo
News Add crime sks msp

बधाई देने वालों में नगर मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, रंजीत गुप्ता, पूर्व भाजपा अध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, अमितेश सिंह, सुधीर यादव, नवीन कुमार, लाल बिहारी यादव, शशि शेखर कुमार, विशाल कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे। सभी ने इसे संगठन की मजबूती और बिहार में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बताया।

इस मौके पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व और निर्णयों की सराहना की गई। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नए दायित्वों के साथ भाजपा संगठन आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर जनहित में कार्य करेगा।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -