Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

धमदाहा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन सुराज का दूसरा स्थापना दिवस

News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji

सम्पूर्ण भारत,धमदाहा (पूर्णिया)। धमदाहा में जन सुराज पार्टी का दूसरा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. बी.के. ठाकुर के नेतृत्व में उनके आवास पर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं मिठाइयां बांटकर स्थापना दिवस की खुशी साझा की।

News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

Advo
News Add crime sks msp

कार्यक्रम में पार्टी संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डॉ. बी.के. ठाकुर ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं ने बिहार में बदलाव के संकल्प को दोहराया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य प्रशांत किशोर के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकसित बिहार की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी के विचारों से लोगों को अवगत कराने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही।

कार्यक्रम में जन सुराज के धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार रमन, महासचिव शाहनवाज आलम उर्फ साहेब, महिला अध्यक्ष मुस्कान देवी, युवा अध्यक्ष श्रवण कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सुमन झा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सईद अंसारी उर्फ पिंटू, प्रवक्ता मोहन झा, किसान अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सहित जिला कार्यवाहक समिति के सदस्य असरार आलम, रिजवान आलम एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -