Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.
“टीचर्स ऑफ बिहार-द चेंज मेकर्स” समूह के इंस्टाग्राम ग्रुप पर सदस्यों की संख्या 5000 के पार।
बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के रूप में "टीचर्स ऑफ बिहार" के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर एनसीईआरटी ने भी सराहा।

“टीचर्स ऑफ बिहार-द चेंज मेकर्स” समूह के इंस्टाग्राम ग्रुप पर सदस्यों की संख्या 5000 के पार.
● बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के रूप में “टीचर्स ऑफ बिहार” के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर एनसीईआरटी ने भी सराहा।
पटना। “टीचर्स ऑफ बिहार-द चेंज मेकर्स” समूह बिहार के सरकारी विद्यालयों, शिक्षकों एवं छात्रों के लिए एक बेहतरीन मंच के रूप में विगत छह वर्षों से काम कर रहा है। यह समूह अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्रों के लिए प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की शैक्षिक सामग्री साझा करती है जिससे राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं विद्यालय के छात्र लाभान्वित होते हैं।
टीचर्स ऑफ बिहार के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिहार के साथ साथ अन्य राज्य के शिक्षक एवं छात्र जुड़े हुए हैं जो प्रतिदिन उपलब्ध कराए गए शैक्षिक सामग्री से अपने विद्यालय में अन्य शिक्षकों एवं छात्रों को प्रेरित करते हुए बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करने में मदद करते हैं।

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में टीचर्स ऑफ बिहार की पहचान इतनी बढ़ी की आज फेसबुक ग्रुप,कुटुंब ऐप एवं फेसबुक पेज के बाद अब इंस्टाग्राम पर भी लगातार शिक्षक जुड़ रहे हैं और अपने नवाचारी गतिविधि साझा कर रहे हैं जिसके फलस्वरूप अब सदस्यों की संख्या यहां 5000 के पार पहुंच गई है।
समूह के संस्थापक पटना जिले के शिक्षक शिव कुमार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इंस्टाग्राम ग्रुप टीम लीडर के साथ साथ सभी माॅडरेटर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके समर्पन एवं मेहनत की बदौलत इंस्टाग्राम ग्रुप भी अब एक नये आयाम गढ़ते हुए आगे बढ़ रहा है।
टेक्निकल टीम लीडर ई.शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जो परिवर्तन दिख रहा है उसमें कही न कही टीचर्स ऑफ बिहार समूह का भी योगदान है और खासकर उन शिक्षकों का जो प्रतिदिन अपने विद्यालय में कराए जा रहे नवाचार, गतिविधि या अन्य शैक्षणिक क्रियाकलाप इस मंच पर साझा करते हैं।
प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम के सभी सदस्यों के साथ साथ राज्य के सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आइए,जुड़िए टीचर्स ऑफ बिहार के साथ और योगदान दीजिए बदलते बिहार एवं बदलते शिक्षा व्यवस्था में। आइए,हम सब मिलकर बिहार के शिक्षकों की ऊर्जा,नवाचार और प्रेरणादायक कार्यों को एक मंच पर लाएं।







