Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.

*कुशहा नदी में डूबे बुजुर्ग का अब तक नहीं मिला सुराग, पांच गोताखोर लगाए गए.*
बनमनखी (पूर्णिया) – जियनगंज पंचायत के झौवारी, वार्ड संख्या–06 निवासी जयचंद यादव (पिता स्व. देवी यादव) शनिवार देर शाम से लापता हैं। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव ने बताया कि जयचंद यादव साग-सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने कुशहा नदी पार करने का प्रयास किया, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद अंचल पदाधिकारी अजय कुमार रंजन, राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और खोज अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अंचल पदाधिकारी अजय कुमार रंजन ने बताया कि मृतक के शव की खोज के लिए पांच गोताखोर लगाए गए हैं। सोमवार सुबह से पुनः खोज अभियान चलाया जाएगा।







