Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.
किसानों को राहत:पैक्सों को 10 टन धान खरीद का लक्ष्य, कोताही बरतने पर पैक्स-व्यापार मंडल पर होगी कार्रवाई.

किसानों को राहत:पैक्सों को 10 टन धान खरीद का लक्ष्य, कोताही बरतने पर पैक्स-व्यापार मंडल पर होगी कार्रवाई.
PATNA:-सरकार के मियाद बढ़ाने के बाद अब 21 फरवरी तक सहकारिता विभाग धान खरीद करेगा। यह 23 नवंबर से शुरू हुई थी। पहले 31 जनवरी तक धान अधिप्राप्ति की जानी थी। मियाद बढ़ाए जाने से अब तक किसी कारण धान नहीं बेच पाए किसानों ने राहत की सांस ली है। जिले के निबंधित किसानों से 60 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद किए जाने का लक्ष्य विभाग ने रखा है, पर अब तक महज 26 हजार 353 एमटी धान की खरीद ही हो पाई है। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का कड़ा निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है।

सभी प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने निर्धारित समय सीमा तक हर हालत में लक्ष्य प्राप्ति करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पैक्स व व्यापार मंडल अगर किसी तरह की लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को स्वयं मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है।
प्रत्येक पैक्स को दस मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य दिया गया है। जिले में धान अधिप्राप्ति का दायित्व 120 पैक्स एवं सात व्यापार मंडल पर है। अब तक 26353 एमटी धान की खरीदारी के एवज में किसानों को 40 करोड़ 48 लाख 65 हजार 898 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जिले में 6674 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए निबंधन किया है। सरकार ने 1868 रुपये धान का समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। जिला पदाधिकारी ने कहा है कि धान क्रय करने के 48 घण्टे के अंदर किसानों के खाता में समर्थन मूल्य का भुगतान करना विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें।







