Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

कोशी नदी के किनारे पैर फिसलने से वृद्ध महिला की मौत.

Neta ji
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp

कोशी नदी के किनारे पैर फिसलने से वृद्ध महिला की मौत.

News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
Advo

धमदाहा:-धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के मीरगंज थाना अंतर्गत दमैली पंचायत के बाण टोला में रविवार के सुबह में एक वृद्ध महिला की कोशी नदी में डूबने से मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार मृत वृद्ध महिला का नाम धनिया देवी(65 वर्ष) पति जंगलु शर्मा है. मृत महिला के परिजनों ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से लगातार हो रहे वर्षा के कारण कोशी नदी में पानी लबालब भर गया है. इसी कोशी नदी के किनारे ही धनिया देवी का घर है. रविवार के सुबह में उक्त महिला किसी काम से घर से बाहर निकली.

इसी दौरान चलने के क्रम धनिया देवी का पैर फिसल गया, जिस वजह से वह कोशी नदी में गिर गई. कोशी नदी में पानी का बहाव इतना तेज था कि पानी की लहर में उक्त महिला बह गई. जिससे उसकी मौत हो गई. इधर परिजनों को जब घटना का पता चला तो अन्य ग्रामीणों के मदद से बहुत कोशिश के बाद महिला के शव को पानी से बाहर निकाला गया. जिसके बाद घटना की जानकारी धमदाहा अंचलाधिकारी को दी गई.

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner