Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.

सम्पूर्ण भारत
पूर्णिया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस केन्द्र, पूर्णिया में विशेष मोटरसाइकिल क्विक रिस्पांस टीम (QRT) द्वारा दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का परीक्षण किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस पूर्वाभ्यास का उद्देश्य दंगा, भीड़ नियंत्रण अथवा अन्य किसी अप्रिय स्थिति में पुलिस बल की तत्परता, समन्वय और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान मोटरसाइकिल क्यूआरटी के जवानों ने आपात स्थिति में घटनास्थल तक शीघ्र पहुंचने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा हालात को सामान्य करने की रणनीति का व्यावहारिक अभ्यास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और आपदा जैसी परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम सहित सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।







