Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

दालकोला चेकपोस्ट पर 122.64 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान शराब से लदी एक कार को.....See more

- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji
News Add crime sks msp

दालकोला चेकपोस्ट पर 122.64 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

- Advertisement -

- Advertisement -

News add 2 riya
News Add crime sks msp
Advo

सम्पूर्ण भारत,बायसी (पूर्णिया)। दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान शराब से लदी एक कार को जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कार से 122.64 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई।

 

मद्यनिषेध विभाग के प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गरीब नवाज (19), पिता मो. आमीन, निवासी ग्राम हरलखी, थाना डगरूआ, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। बरामद शराब और कार को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

अधिकारियों ने बताया कि दालकोला चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर बरामद हुई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -