Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिए कई निर्देश

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
Neta ji

सम्पूर्ण भारत
भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने सुल्तानगंज स्थित मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट एवं अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि घाटों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। साथ ही गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

 

डीएम ने निर्देश दिया कि घाट तक जाने वाले सभी मार्गों को अतिक्रमण मुक्त एवं व्यवस्थित रखा जाए। सड़क पर दुकानों का सामान फैलाने की अनुमति नहीं होगी तथा सड़क की मार्किंग कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को विद्युत तारों, पेयजल स्रोतों एवं शौचालयों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

 

श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार स्विस कॉटेज की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा होटल, धर्मशाला एवं अन्य आवासन स्थलों का पंजीकरण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं स्वच्छता की जांच की जाएगी, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

- Advertisement -

- Advertisement -

Advo
News Add crime sks msp
News add 2 riya

प्रशासन द्वारा दुकानदारों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पूजा सामग्री, कांवड़ सामग्री, खाद्य पदार्थ एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर दर सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। होटल संचालकों को खाद्य सामग्री में उपयोग किए जाने वाले ब्रांड की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी, जिससे श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

 

स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी होटल एवं दुकानों में डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा तथा प्रत्येक तीन घंटे पर कचरे का उठाव कराया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी सुझाव लेकर मेला व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात कही।

 

पीएचईडी विभाग को सभी चापाकलों एवं पेयजल स्रोतों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कांवड़ मार्ग पर दुकानों को सड़क छोड़कर लगाने का निर्देश दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। नमामि गंगे घाट एवं सीढ़ी घाट पर एक-एक एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पेट्रोलिंग, अस्थायी थाना, पुलिस केंद्र, नदी पेट्रोलिंग एवं प्रकाश व्यवस्था की विशेष व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू की जाएगी तथा उनके आवासन की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता राकेश रंजन, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुल्तानगंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter