Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.
मध्य विद्यालय पैठान टोली में बाल संसद व मीना मंच का गठन, छात्र-छात्राओं में लोकतांत्रिक सहभागिता की पहल

सम्पूर्ण भारत,अमौर (पूर्णिया) — प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय पैठान टोली में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाल संसद एवं मीना मंच का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सोमवार को वर्ग 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के बीच एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया।
प्रधानाध्यापक धीरज कुमार ने बताया कि कुछ पदों पर छात्रों का चयन सहमति से किया गया, जबकि अन्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई। चयनित छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे विद्यालय के संचालन में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
बैठक में बाल संसद के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया—

- प्रधानमंत्री : शरबत जहाँ (वर्ग 8)
- उप प्रधानमंत्री : आयशा प्रवीण (वर्ग 7)
- शिक्षा मंत्री : सबा जीनत (वर्ग 6)
- उप शिक्षा मंत्री : शहजादी प्रवीण (वर्ग 7)
- बागबानी मंत्री : निकहत प्रवीण (वर्ग 6)
- उप बागबानी मंत्री : रहमत प्रवीण (वर्ग 5)
- स्वास्थ्य मंत्री : आसताना परवीन (वर्ग 5)
- उप स्वास्थ्य मंत्री : अरमान आलम (वर्ग 6)
- सफाई मंत्री : साहेना प्रवीण (वर्ग 5)
- बाल सुरक्षा मंत्री : असरारुल हक (वर्ग 8)
इसके अतिरिक्त अन्य विभागों के लिए भी छात्रों का चयन किया गया।कार्यक्रम के दौरान चयनित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल सुरक्षा जैसे विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बाल संसद एवं मीना मंच का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है। इससे छात्र-छात्राएं न केवल विद्यालय के कार्यों में भागीदारी करेंगे, बल्कि सामाजिक जागरूकता के प्रति भी सजग बनेंगे।







