न्यू एज पब्लिक कॉन्वेंट का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन.
नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार स्थित न्यू एज पब्लिक कॉन्वेंट में विद्यालय का द्वितीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास...See more

सम्पूर्ण भारत, बनमनखी (पूर्णिया): नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार स्थित न्यू एज पब्लिक कॉन्वेंट में विद्यालय का द्वितीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत जानकीनगर के मुख्य पार्षद रमेश पासवान, प्रदेश महासचिव राजद सह पूर्व प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान एवं विद्यालय की प्राचार्य नेहा मुखर्जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर मंच संचालन पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार यादव द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से संचालित किया।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुति को खूब सराहा गया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर असीम मुखर्जी, श्वेता सिंह, नेहा सिंह, सपना कुमारी, अजय कुमार, पियूष कुमार, बम-बम कुमार, रूपेश कुमार, राजू कुमार, अभिषेक आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








