Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

मकान निर्माण कार्य के दौरान मजदूर घायल, मुख्य पार्षद ने दिखाई तत्परता,भेजा अस्पताल।

नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड संख्या–9 निवासी संजय भगत के मकान में कार्य करने के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान वार्ड संख्या–5 निवासी महेंद्र महतो, पिता रामचंद्र महतो के रूप में की गई है।

News Add crime sks msp
Neta ji
- Advertisement -

- Advertisement -

बनमनखी (पूर्णिया)।नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड संख्या–9 निवासी संजय भगत के मकान में कार्य करने के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान वार्ड संख्या–5 निवासी महेंद्र महतो, पिता रामचंद्र महतो के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान में निर्माण/मरम्मत कार्य के दौरान अचानक असंतुलन बिगड़ने से महेंद्र महतो घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नगर पंचायत जानकीनगर के मुख्य पार्षद रमेश पासवान को दी गई।

Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
News add 2 riya

सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद रमेश पासवान ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना देर किए अपने निजी वाहन से घायल को अनुमंडल अस्पताल बनमनखी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है और उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने मुख्य पार्षद की त्वरित पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों की तत्परता पीड़ितों के लिए बड़ी राहत बनती है। वहीं परिजनों ने भी समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए मुख्य पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter