Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*बनमनखी: जीएलएम कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में बिना अनुमति कार्यक्रम, जिला युवा अधिकारी को भेजी गई कारण-पृच्छा.*

प्रधानाचार्य के अनुसार, जिला युवा अधिकारी से प्राप्त उत्तर के बाद उनके साथ-साथ शामिल स्वयंसेवकों पर भी भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Neta ji
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp

बनमनखी (पूर्णियाँ) बनमनखी जीएलएम कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में 5 एवं 7 दिसंबर को जिला युवा अधिकारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों द्वारा बिना किसी अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए जिला युवा अधिकारी से कारण-पृच्छा की है।

प्रधानाचार्य डाॅ. प्रमोद भारतीय ने बताया कि इस संबंध में तैयार किया गया पत्र पूर्णियाँ जिला युवा अधिकारी जनकराज मीणा को भेज दिया गया है, जिसकी एक प्रति उनके व्हाट्सएप नंबर पर भी प्रेषित की गई है। साथ ही पत्र की प्रति पूर्णियाँ के उप विकास आयुक्त को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित की गई है।

Advo
News Add crime sks msp
News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

प्रधानाचार्य के अनुसार, जिला युवा अधिकारी से प्राप्त उत्तर के बाद उनके साथ-साथ शामिल स्वयंसेवकों पर भी भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि घटना वाले दिनों में कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में पूर्णियाँ विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु कॉलेज टीम का अभ्यास चल रहा था। स्वयंसेवकों द्वारा मैदान पर कब्जा कर लेने के कारण टीम अभ्यास नहीं कर सकी, जिसका असर प्रतियोगिता में टीम के प्रदर्शन पर पड़ा और टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।

इसी मुद्दे को लेकर कल देर शाम कॉलेज में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला युवा अधिकारी तथा स्वयंसेवकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठी।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -