Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.

*पूर्णिया के न्यू सिपाही टोला स्थित माता चौक पर सजता है माता का दरबार.*
पूर्णियां(आससे):-पूर्णिया के न्यू सिपाही टोला में दुर्गा माता दरबार की अजब ही छटा देखने को मिलती है। यहां पर सैकड़ो श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन को आते हैं तथा भक्ति में लीन रहते हैं।

यहां बने पंडाल अपनी भव्यता को दर्शाते हैं। न्यू सिपाही टोला तथा आसपास के मोहल्ले के लोग प्रथम पूजा से लेकर दशमी पूजा तक लगातार माता के प्रति समर्पित रहते हैं।
इस मंदिर की स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी।2020 में यहां संगमरमर की स्थाई प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया था। इस मंदिर में एक छोटी प्रतिमा भी बनाई जाती है जिसे हर वर्ष पूजा के बाद सौरा नदी सिटी में जाकर विसर्जन किया जाता है । इस दौरान गाजे बाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहते हैं। यहां के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ,सचिव रघुनंदन यादव एवं संयुक्त सचिव जय हिंद सिंह ने सामूहिक रूप से बताया की मंदिर का पंडाल बहुत भव्य रूप से हम लोग बनाने का प्रयास करते हैं तथा महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाती है।
दसों दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा हमारे विद्वान पंडितो द्वारा शास्त्रीय विधि विधान द्वारा करवाया जाता है। यहां पर श्रद्धालु ज्यादा जुटते हैं इसलिए शांति व्यवस्था को प्रधानता दी जाती है। अष्टमी के दिन खीर के प्रसाद का वितरण तथा नवमी के दिन खिचड़ी का भोग लगाकर बृहद पैमाने पर प्रसाद का वितरण किया जाता है।







