Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

बिहार किसान मजदूर संघ का संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न, धीरेंद्र यादव बने जिलाध्यक्ष

- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji
News Add crime sks msp

सम्पूर्ण भारत | संवाददाता: बिहार किसान मजदूर संघ का संगठनात्मक चुनाव आज स्थानीय टाउन हॉल में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव के उपरांत धीरेंद्र यादव को सर्वसम्मति से नया जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सुरेश सिंह कुशवाहा तथा मंत्री पद पर मो. इम्तियाज आलम का चयन किया गया।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने जिम्मेदारी संभालने के बाद कहा कि संगठन ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन को प्रखंड स्तर तक सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और किसानों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

News Add crime sks msp
News add 2 riya
Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि किसानों को उनके अनाज का उचित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा किसानों के हक-हकूक के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

उपाध्यक्ष सुरेश सिंह कुशवाहा ने किसानों की वर्तमान समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि खाद की कमी एक गंभीर मुद्दा है। इसके समाधान के लिए जिला प्रशासन को शीघ्र ही मांगपत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया, तो संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा।

इस अवसर पर संघ के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ यादव, अशोक कुमार यादव, दिनेश शर्मा, सुरेश गुप्ता, पूनम देवी, नीरा देवी, बेबी देवी, माहेश्वरी मेहता, श्यामबाबू कुशवाहा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner