Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

प्रखंड स्तरीय दक्ष कार्यक्रम में प्रथम स्थान लाने पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया,

News Add crime sks msp

प्रतिनिधि, बनमनखी (पूर्णियां):- दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम 2022.23 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में मध्य विद्यालय गंगैली प्रखंड बनमनखी की छात्रा निधि कुमारी एवं रुचि कुमारी अंडर 14 एथलेटिक्स ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित कर प्रखंड में प्रथम एवं अन्य स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किए ,                                                                                        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सह जिला संयोजक मंडल सदस्य बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ पूर्णिया सुशील कुमार आर्य ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब पहले जैसी बात अब नहीं है कि, पढ़ेंगे लिखेंगे होंगे नवाब खेलेंगे धूपगे होंगे खराब अब केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाने हेतु कई विभागों में सरकारी नौकरियों भी दिया जा रहा है।                                                                        इसलिए अब खेल के माध्यम से भी हम सरकारी सेवा में जा सकते हैं ,लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। छात्रों को सम्मानित करने वाले में विद्यालय प्रधान नंदकिशोर पासवान, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सह जिला संयोजक मंडल सदस्य सुशील कुमार आर्य, शिक्षक नवीन कुमार, चंद किशोर, मोहम्मद आफताब आलम, विकास कुमार गुप्ता, शिक्षिका रीता देवी एवं उषा देवी, टोला सेवक राजेश कुमार ने चयनित छात्रो को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाने का काम किया।

News Add 3 sks

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Sampurn Bharat Banner
Sampurn Bharat Banner