Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

गोल्डन ऑफर : लगातार सोने के दाम में गिरावट दर्ज, जानें 5 जून का ताजा भाव

News Add crime sks msp

देश में जारी अनलॉक पार्ट-1 में अब जीवन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। शादी के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में रौनक अब दिखने लगी है। आज 5 जून यानी शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में लगातार चौथे दिन भी गिरावट देखने को मिल रही है। 22 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का सोना सस्ता हुआ है। वहीं चांदी भी 130 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। एक जून को 24 कैरेट सोना 47043 के रेट से बिका था। वहीं सोना दो जून को 47075, तीन जून को 46845 और 4 जून को 46767 रुपये बिका था।

सोने के दाम में लगातार चौथे दिन गिरावट

गौरतलब है कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates के मुताबिक 5 जून 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे…

5 जून को किस दाम में मिल रहा सोना
धातु 5 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 4 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 46696 46767 -71

News add 2 riya

Gold 995 46509 46580 -71

Gold 916 42774 42839 -65

Gold 750 35022 35075 -53

Gold 585 27317 27359 -42

Silver 999 47800 Rs/Kg 47930 Rs/Kg -130 Rs/kg

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक्सचेंज ट्रेडेड कमोडिटी डेरिवेटिव्स के जरिए किये गये निवेश के निपटान के लिए म्यूचुअल फंड्स के पास मौजूद सोना व चांदी बेचने की समयसीमा में शुक्रवार को ढील दी। सेबी ने अपने लगभग एक साल पुराने निर्देशों को संशोधित किया है। सेबी ने एक परिपत्र में कहा कि भौतिक रूप से उपस्थित सोने और चांदी की बिक्री करने की समय सीमा अब 180 दिन है। अन्य सामानों के लिये यह (समयसीमा) अनुबंध के तत्काल अगले समाप्ति दिन तक रहेगी। पहले यह समय सभी सामानों के लिये 30 दिनों का था।
The post गोल्डन ऑफर : लगातार सोने के दाम में गिरावट दर्ज, जानें 5 जून का ताजा भाव appeared first on Jiyo Bihar.

News Add 3 sks

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Sampurn Bharat Banner
Sampurn Bharat Banner