Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

Twitter पर आया नया फीचर! अब Voice Tweet के इस फीचर का करें इस्तेमाल, जानिए क्या है और कैसे करेगा काम

News Add crime sks msp

लगातार बदलते दौर के साथ सोशल मीडिया में भी कई बदलाव आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के फीचर को अपडेट करने करने की कड़ी आज माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter ने एक नया फीचर Voice Tweet लॉन्च किया है। बता दे ये फीचर फिलहाल iOS के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा है कि ये शुरुआत में लिमिटेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा रहा है। समय के साथ इसकी अवधी और इसके कैरेक्टर्स में बदलाव किया जायेगा।

क्या है ट्वीटर का नया फीचर

बकौल Twitter कई बार 280 कैरेक्टर्स काफी नहीं होते हैं, इसलिए कंपनी इस फीचर के जरिए ट्विटर यूज करने को और भी ज्यादा ह्यूमन टच देना चाहती है। इसलिए अब यूजर्स अपनी वॉयस में ट्वीट को रिकॉर्ड कर सकेंगे। बता दे Voice Tweet यूज करने का तरीका वैसा ही है जैसे आप टेक्स्ट ट्वीट करते हैं। Voice Tweet के लिए ट्वीट कंपोजर ओपन करना है और यहां आपको एक नया वेवलेंथ का आइकॉन दिखेगा।

Twitterका नया फीचर कैसे करेगा काम

News add 2 riya

बता दे इसे टैप करने के बाद रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिलेगा, इस दौरान सेंटर में आपकी प्रोफाइल फोटो दिखेगी और यहीं पर रिकॉर्ड बटन दिखेगा. टैप करके आप वॉयस ट्वीट सेंड कर सकते हैं। एक के बाद एक वॉयस ट्वीट थ्रेड में तब्दील हो जाएगा। Twitter ने कहा है कि हर Voice Tweet में 140 सेकंड्स तक का ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। अगर आपको पास इससे ज्यादा भी कहने के लिए है तो आप बोलते रहें। लिमिट खत्म होने के बाद नया वॉयस ट्वीट शुरू हो जाएगा और ये थ्रेड बना देगा। इस नये फीचर की खास बात यह है कि वॉयस ट्वीट ट्विटर के फीड में उसी तरह दिखेंगे जैसे आम ट्वीट दिखते हैं।

वॉयस ट्वीट सुनने के लिए इमेज पर करना होगा टैप

कंपनी के मुताबिक सिर्फ iOS में प्लेबैक नए विंडो में शुरू होगा जो टाइमलाइन के बॉटम में डॉक हो जाएगा। यानी आप दूसरे ट्वीट देखते हुए, स्क्रॉल करते हुए भी वॉयस ट्वीट को लगातार सुन सकते हैं।

वॉयस ट्वीट का ये भी फायदा होगा कि आप दूसरे काम करते हुए भी वॉयस ट्वीट सुन पाएंगे। Twitter ने कहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में सभी iOS यूजर्स के लिए ये फीचर जारी कर दिया जाएगा।
The post Twitter पर आया नया फीचर! अब Voice Tweet के इस फीचर का करें इस्तेमाल, जानिए क्या है और कैसे करेगा काम appeared first on Jiyo Bihar.

News Add 3 sks

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Sampurn Bharat Banner
Sampurn Bharat Banner