डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से मिलीं मंत्री लेसी सिंह, 4-4 लाख का चेक व 11 हजार नकद सहायता दी

धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही पंचायत स्थित भवेसा धार में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत के बाद रविवार को बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री सह धमदाहा विधायक लेसी सिंह पीड़ित परिवारों से....see more

डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से मिलीं मंत्री लेसी सिंह, 4-4 लाख का चेक व 11 हजार नकद सहायता दी


सम्पूर्ण भारत,धमदाहा (पूर्णिया)। धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही पंचायत स्थित भवेसा धार में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत के बाद रविवार को बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री सह धमदाहा विधायक लेसी सिंह पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया।

मंत्री के साथ आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान विभाग की ओर से मृतक बच्चों के प्रत्येक आश्रित परिवार को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान चेक सौंपा गया। साथ ही तत्काल राहत के रूप में 11-11 हजार रुपये की नकद सहायता भी प्रदान की गई।

मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत सभी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई गई है तथा आगे भी जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 12 अगस्त को चंदरही पंचायत के भवेसा धार में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी।

#dhamdaha_news#purnea#purnea_news#Reporter#VISHNUKANT_CHOUDHARYsampurnbharat.com
Comments (0)
Add Comment