समस्तीपुर(बिहार) : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार गांव में बुधवार शाम पुआल लेकर जा रही है पिकअप हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गई , जिससे अचानक पिकअप में आग लग गई। यह देख आसपास के लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। पिकअप चालक किसी तरह वाहन को सड़क किनारे कर अपनी जान बचाई। इस घटना के कारण आसपास के कई पेड़ पौधे में भी आग लग गई । हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया। जिसके बाद घटना की जानकारी अग्निशमन टीम को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।इस घटना में पिकअप पर लोड हजारों रुपया का पुआल जल कर खाक हो गया। वहीं वाहन को भी भारी क्षति पहुंची है। घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार शाम चकमहेसी से कल्याणपुर की ओर से एक पिकअप पुआल लेकर मलकौली की ओर जा रही थी। इसी दौरान सोरमार गांव के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार 11 हजार के संपर्क में वह आ गया जिसे शॉर्ट सर्किट होने पर अचानक पुआल लेकर जा रही पिकअप में आग लग गई। देखते ही देखते पिकअप धू धू कर जलने लगी। इसके बाद चालक सड़क किनारे वाहन को खड़ा कर कूद कर अपनी जान बचाई।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
- मनोज तिवारी ने रवि किशन पर क्या कहा? ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में खुला मज़ेदार राज.
- पूर्णिया जिले को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य स्तरीय सम्मान.
- दही–चूड़ा की थाली में आज उबल गया RJD का ‘पारिवारिक तड़का’!
- मकर संक्रांति: एक ही दिन, अनगिनत परंपराओं का पर्व,भारत की विविधता में छिपी एकता का अनूठा उत्सव.
- डिजिटल मीडिया का प्रभाव: सूचना की गति, जिम्मेदारी और लोकतंत्र.
- जनसंवाद क्यों जरूरी है: विश्वास, जवाबदेही और समाधान की प्रक्रिया.
- भ्रष्टाचार पर मीडिया की भूमिका: निगरानी, सच और जनहित.
- ग्रामीण भारत की आवाज़: लोकतंत्र की असली पहचान
- बनमनखी में निजी विद्यालयों की एकजुटता को नई दिशा.
- “विश्व हिंदी दिवस: भाषा का उत्सव, पहचान का आत्मसम्मान”
- Advertisement -
- Advertisement -

इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुचायें । मेल करें [email protected]



