बनमनखी(पूर्णियां):-बुधवार को लोजपा(रामविलास) पार्टी द्वारा बनमनखी विधानसभा में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता बनमनखी प्रखंड अध्यक्ष सुनील पासवान एवं मंच संचालन बिकोठी प्रखंड अध्यक्ष उमेश पासवान ने किया.बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह पूर्णिया जिला संगठन प्रभारी मनोज पोद्दार, पूर्णिया जिला अध्यक्ष सौरभ झा , प्रदेश महासचिव सह पूर्व प्रत्याशी धमदाहा विधानसभा योगेन्द्र कुमार शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए जिला सह संगठन प्रभारी मनोज पोद्दार ने कहा कि सभी पंचायत अध्यक्ष एक सप्ताह के अंदर अपने अपने पंचायत में वार्ड अध्यक्ष गठन करें और उसकी सूची को प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा जिला कार्यालय में जमा कराए.वही जिला अध्यक्ष सौरभ झा एवं पूर्व प्रत्याशी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि आगामी वर्ष 2024 और 2025 हम लोगों के लिए बहुत ही बड़ा संघर्ष का समय है. 2024 से पहले हम लोगों को लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास )के विजन को घर-घर तक पहुंचाना है.उन्होंने कहा कि एक बूथ पर 10 यूथ का गठन करना है. इसलिए आप सभी पंचायत अध्यक्षों से आग्रह है कि जल्द से जल्द वार्ड अध्यक्ष बनाकर उसकी रिपोर्ट कार्यालय में जमा करें.इसके बाद एक बूथ पर 10 यूथ बनाना है. इससे न केवल हमारा संगठन मजबूत होगा बल्कि बिहार फर्स्ट -बिहारी फर्स्ट का सपना साकार होगा.बैठक में युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत झा, छात्र जिलाध्यक्ष सुमित झा,महानगर अध्यक्ष गौतम यादव,युवा जिला उपाध्यक्ष युवराज, सत्यम सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार, प्रखंड सचिव सुनील पासवान, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष अखिलेश शाह, युवा नेता राहुल भारती, बृजेश पासवान, जिला प्रधान महासचिव पवन पासवान, आईटी सेल प्रधान महासचिव शुभम कुमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, महिला जिला अध्यक्ष माया देवी के अलावा सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
- मनोज तिवारी ने रवि किशन पर क्या कहा? ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में खुला मज़ेदार राज.
- पूर्णिया जिले को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य स्तरीय सम्मान.
- दही–चूड़ा की थाली में आज उबल गया RJD का ‘पारिवारिक तड़का’!
- मकर संक्रांति: एक ही दिन, अनगिनत परंपराओं का पर्व,भारत की विविधता में छिपी एकता का अनूठा उत्सव.
- डिजिटल मीडिया का प्रभाव: सूचना की गति, जिम्मेदारी और लोकतंत्र.
- जनसंवाद क्यों जरूरी है: विश्वास, जवाबदेही और समाधान की प्रक्रिया.
- भ्रष्टाचार पर मीडिया की भूमिका: निगरानी, सच और जनहित.
- ग्रामीण भारत की आवाज़: लोकतंत्र की असली पहचान
- बनमनखी में निजी विद्यालयों की एकजुटता को नई दिशा.
- “विश्व हिंदी दिवस: भाषा का उत्सव, पहचान का आत्मसम्मान”
- Advertisement -
- Advertisement -

इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुचायें । मेल करें [email protected]



