Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

जन्मदिन स्पेशल:जब धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था अपना पहला शतक

News Add crime sks msp

पिछले 10 सालों में अगर क्रिकेट का जहन आता है तो उसमे सबसे पहला नाम एमएस धोनी(MS DHONI) का आता है। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी का आज(7 जुलाई) जन्मदिन है। आज वो 39 बर्ष के हो गए हैं। झारखण्ड से उभर कर आया एक सितारा जिसने पूरे विश्व में अपना नाम कमाया। 23 साल के उम्र में धोनी को क्रिकेट खेलने का मौका मिला और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।अपने कैरियर के 5 वें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ 148 रन बनाकर तहलका मचा दिया था। उस वक़्त लंबे बाल और लंबे सिक्स के लिए मशहूर हो गये थे। 2007 में धोनी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। उसके बाद धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट को जीतने का भी इतिहास धोनी ने रचा। टी20 और वनडे वर्ल्ड कप के साथ साथ चैंपियंस ट्रॉफी का भी खिताब भारत ने धोनी के कप्तानी में जीता।करियर की शुरुआत2007 में धोनी को टी20 टीम का कमान मिला। 2008 में टेस्ट टीम का कमान धोनी ने सम्भाला। अपने कैरियर में उन्होंने बहुत मुकाम हासिल की।उन्होंने 350 वन डे इंटरनेशनल मैच में 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए। जिसमें उनके 10 शतक और 70 अर्द्धशतक शामिल थे। विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने विकेट के पीछे 444 शिकार किया।90 टेस्ट मैच मे 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए जिसमें 6 शतकीय और 33 अर्धशतकीय पारी खेली। उनका सर्वाधिक स्कोर 224 था। विकेट के पीछे धोनी ने 294 शिकार किए।98 टी20 मैचों मैचों मे 37.60 के औसत से 1617 रन बनाए। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे। विकेट के पीछे धोनी ने कुल 91 शिकार किए।2014 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 2017 में टी20 की कप्तानी उन्होंने विराट कोहली को सौंप दी। उन्होंने अपना अंतिम मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मे खेला था।
The post जन्मदिन स्पेशल:जब धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था अपना पहला शतक appeared first on Jiyo Bihar.

News Add 3 sks

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Sampurn Bharat Banner
Sampurn Bharat Banner