Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम को लेकर ब्राइट करियर स्कूल में 300 बच्चों पर सर्वे पायलट टेस्टिंग

पूर्णिया के ब्राइट करियर स्कूल में एपीआई बिहार द्वारा 300 बच्चों पर गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम को लेकर सर्वे पायलट टेस्टिंग की गई। आईसीएमआर अनुमोदित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कई पहलुओं का अध्ययन किया गया।

Neta ji
News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

पूर्णिया:गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एपीआई बिहार की ओर से स्थानीय ब्राइट करियर स्कूल में लगभग 300 विद्यार्थियों पर सर्वे आधारित पायलट टेस्टिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत एपीआई पूर्णिया के डॉ. आर. के. मोदी द्वारा किए जा रहे शोध कार्य के अंतर्गत बच्चों का स्वास्थ्य संबंधी प्रारंभिक आंकड़ा संकलन किया गया। यह शोध भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की पटना इकाई द्वारा अनुमोदित बताया गया है।

सर्वे के दौरान बच्चों का वजन, ऊँचाई तथा कमर की परिधि का मापन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को एक प्रश्नावली प्रदान की गई, जिसका उन्होंने ईमानदारीपूर्वक उत्तर दिया। प्रश्नावली में सामान्य स्वास्थ्य जानकारी, स्वच्छता एवं मुख स्वास्थ्य अभ्यास, खान-पान की आदतें, शारीरिक गतिविधि, मानसिक स्वास्थ्य संकेतक, सोशल मीडिया एवं इंटरनेट उपयोग, नशे से संबंधित जागरूकता, गैर-संचारी रोगों की जानकारी तथा टीकाकरण संबंधी जागरूकता से जुड़े प्रश्न शामिल थे।

Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
News add 2 riya

कार्यक्रम में डॉ. आर. के. मोदी के अलावा रवि आनंद स्वरूप, काकोली दत्त, गोपाल, प्रिंस, शादाब, रिया पाल, नीरज और आशीष समेत कई स्वयंसेवक मौजूद रहे और सर्वे कार्य में सहयोग दिया।

विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान समय में गैर-संचारी बीमारियाँ वैश्विक स्तर पर गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। असंतुलित खान-पान, शारीरिक श्रम की कमी, तंबाकू एवं शराब का सेवन इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। यदि स्कूली स्तर पर बच्चों में जागरूकता बढ़ाई जाए तो भविष्य में इन बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्राइट करियर स्कूल के निदेशक गौतम सिन्हा एवं प्राचार्या रीमा शरण का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner