Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

स्मृति की अमेठी में हैवानियत की हद:6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, घर से 100 मी दूर खून में लथपथ मिला

News Add crime sks msp

स्मृति की अमेठी में हैवानियत की हद:6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, घर से 100 मी दूर खून में लथपथ मिला

 

 

 

 

 

खिलौना दिलाने के बहाने ले गया था दरिंदा
केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र अमेठी में शुक्रवार रात 6 साल की मासूम से युवक ने रेप किया। इसके बाद उसे लहूलुहान छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जगदीशपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है।

 

 

 

 

दशहरा के पर्व पर शुक्रवार रात रावण का दहन हुआ। इसी दौरान चंद्रदेव (25) पड़ोस में रहने वाली 6 साल को खिलौना दिलाने के बहाने ले गया। घर से करीब 100 मीटर दूर चंद्रदेव ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मासूम को मरणासन्न अवस्था छोड़कर भाग गया।

 

 

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

 

 

 

 

 

News add 2 riya

काफी देर तक जब मासूम नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूढ़ने निकले। रास्ते में बच्ची खून में लथपथ मिली। परिवार उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल मासूम को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

सीओ मुसाफिरखाना मनोज कुमार यादव ने बताया कि चंद्रदेव को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

घटना वाले दिन स्मृति ने किया था दौरा

 

 

 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अमेठी दौरे पर पहुंची थीं। उन्होंने तिलोई के आहोरवा भवानी मंदिर में मां आहोरवा के दर्शन किए। साथ ही माता की पूजा-अर्चना की। माथा टेककर मन्नत मांगी थी। इसके अलावा गौरीगंज के मां दुर्गंन भवानी के मंदिर में मां दुर्गन देवी के दर्शन किए थे। साथ ही संग्रामपुर के पौराणिक स्थल मां कालिकन धाम मन्दिर में मां कलिकन के भी दर्शन किए। केंद्रीय मंत्री मुसाफिरखाना के ऐतिहासिक रामलीला के कार्यक्रम में भी शामिल हुईं थी।

बाइट सीओ मनोज कुमार यादव

News Add 3 sks

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Sampurn Bharat Banner
Sampurn Bharat Banner