Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ ततारपुर अब्बल पिलुआ एटा

News Add crime sks msp

झूठ कितना ही शक्तिशाली क्यों ना हो, लेकिन जीत अंत में सत्य की होती है-आचार्य

एटा(उत्तर प्रदेश):— जनपद एटा निधौलीकलां पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत गांव ततारपुर अब्बल में पथवारी माता मंदिर के पास सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

श्रीमद् भागवत कथा में अंतरराष्ट्रीय कथाकार एवं समाज सुधारक कथा श्रद्धेय प्रीती शास्त्री ने कहा कि प्रभु का सुमिरन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।

News add 2 riya

ततारपुर अब्बल से शुरू हुई कलश यात्रा गांव के विभिन्न मंदिरों से होते हुए सुन्ना पुल से हजारा नहर से जल लेकर वापस कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में परीक्षित व महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। बैंड बाजों डीजे की धुनों के साथ चल रही महिलाएं भजन कीर्तन भी कर रही थी। कलश यात्रा के कथा स्थल पहुंचने के बाद पंडित प्रवीन देव गगन द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत हुई। भागवत कथा में अंतरराष्ट्रीय कथाकार एवं समाज सुधारक कथा श्रद्धेय प्रीती शास्री ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चल कर ही हम प्रभु को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि झूठ कितना ही बलशाली क्यों न हो अंत में जीत सत्य की ही होती है।

उन्होंने भागवत कथा के दौरान असत्य पर सत्य की विजय के कई उदाहरण दिये। उन्होने श्रद्धालुओं से कहा कि प्रभु का नाम जपने से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। कथा संरक्षक श्रीमती Vidya Davi पत्नी स्व०वीर सहाय ने लोगों से भागवत कथा का आनंद लेने को कहा। इस दौरान परीक्षित नेतराम सिंह,पत्नी मीना देवी, यज्ञपति प्रमोद कुमार, यज्ञपत्नी डोली,ब्रजेश कुमार, रामनरेश कुमार, श्रद्धालु पुरूष व महिलाएं मौजूद रहीं हैं।

प्रतिनिधि मानपाल सिंह

News Add 3 sks

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Sampurn Bharat Banner
Sampurn Bharat Banner