Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

कृष्णा जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर ब्रज में आनन्द और उल्लास छाया हुआ है

News Add crime sks msp

- Advertisement -

- Advertisement -

कृष्णा जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर ब्रज में आनन्द और उल्लास छाया हुआ है.

✍️विजय साह
✍️विजय साह

- Advertisement -

- Advertisement -

News add 2 riya

प्रतिनिधि, मथुरा:-कृष्णजन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर ब्रज में आनंद और उल्लास छाया हुआ है ब्रजवासी अपने इष्ट श्री कृष्ण के जन्म के लिए अत्यंत उत्साहित दिखाई दे रहे हैं ।पूरा ब्रज क्षेत्र कृष्ण के ज न्म उत्सव की तैयारी में लगा हुआ है। ऐसे में मथुरा प्रशासन द्वारा भी कृष्ण के जन्मोत्सव को रंगारंग बनाने हेतु देश तथा प्रदेश के आए हुए विभिन्न कलाकारों के द्वारा विभिन्न मंचों पर सुंदर-सुंदर कार्यक्रमों को आयोजित किया है। इसी क्रम में 30 अगस्त को आने वाले जन्माष्टमी पर्व के लिए प्रशासन ने पूर्ण रूप से कमर कर सकती है

ब्रज के बहुत ही सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां इन मंच पर दे रहे हैं इसी क्रम में ब्रज की सुप्रसिद्ध ब्रज कोकिला कही जाने वाली लोक कलाकार डॉ सीमा मोरवाल के द्वारा कृष्ण के जन्म उत्सव की विभिन्न बधाईयां गाकर दर्शकों श्रोताओं तथा भक्तों के उत्साह को बढ़ाया उन्होंने देश के विभिन्न भागों से आए हुए दर्शकों के समक्ष रसिया गीत सखी सुनियो ध्यान लगाय मेरो मन लग रह्यो वंसी बारे ते पर दर्शकों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। दिल तुझ को दिया नंद लाला लोकगीत का बहुत सुंदर प्रस्तुति करण किया। भादो आधी रात जन्म लियो कृष्ण मुरारी ने लोक गीत के माद्यम से कृष्ण जन्म की कथा को बहुत सुंदर प्रकार से दर्शकों को सुनाया तो मंत्र मुग्ध हुए दर्शक करतल ध्वनि के साथ नृत्य कर उठे।कान्हा जन्मे आधी रात भादो की रतियाँ गीत का प्रस्तुतिकरण करते समय दर्शकों के साथ डॉ सीमा मोरवल भी स्वयं भाव विभोर हो नृत्य कर उठी।चहुदिस जय कन्हइया लाल को जय जय कन्हइया लाल की के उद्घोष के साथ अजन्मे कृष्ण के जन्म का उल्लास जन्मभूमि के सांस्कृतिक पंडाल मे दिखाई देने लगा।डर सीमा मोरवाल देश विदेश के मंचो पर ब्रज की संस्कृति को प्रसारित कर रही है.

- Advertisement -

News Add 3 sks

- Advertisement -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Sampurn Bharat Banner

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -