प्रतिनिधि, बनमनखी(पुर्णिया):- बनमनखी अनुमंडल अन्तर्गत जी एल एम कॉलेज के क्रीड़ा मैदान बनमनखी में होली मिलन समारोह में अबीर गुलाल लगाकर कार्यकर्ता के साथ पुरे ज़श्न के साथ मनाया गया। अभाविप बिहार प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साजन कुमार ने कहा कि होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है,जिसे हर धर्म के लोग पुरे उत्साह और मस्ती के साथ मनातें है। अभाविप के कार्यकर्ता मंगल कुमार ने कहा कि होली के प्यार भरें रंगों को सजाकर यह पर्व हर धर्म संप्रदाय जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। वही अभाविप के नगर सह मंत्री विशाल कुमार सिंह ने कहा कि होली के इस दिन सारे अपने पुराने मिलें शिकवे भुलाकर गले लगते हैं। एक दुसरे को गुलाल लगाते हैं, इसमें बच्चें और युवा रंगों से होली खेलते हैं।और इस पर्व होली एक शांत माहोल बनाकर खेलते हैं।वही जिला एस एफ एस प्रमुख जिवछ यादव ने कहा कि यह खुशी बांटने वाला त्योहार है,इस दिन सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर ख़ुशी-खुशी इस त्योहार को मनातें है। इस त्योहार में ऐसी शक्ति है कि वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाते हैं। इसलिए होली का सौहार्द का त्योहार हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है।इस मौके पर जी एल कोषाध्यक्ष जयशंकर कुमार,करन कुमार,अरून कुमार, पिंटू कुमार, मनीष कुमार,अमन कुमार, विशाल कुमार,जिवछ कुमार सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ होली मिलन समारोह मनाया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
- नेपाल का संकट: सड़कों से सत्ता तक—और काठमांडू का झुकाव किस ओर?
- नेपाल में कर्फ्यू, सेना सड़कों पर; 25 मरे, 600 से अधिक घायल।
- नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध — जब “लाइक” की जगह गोलियाँ चलीं।
- *पूर्णिया के चित्रकार राजीव राज : कोसी से दुनिया तक की कला यात्रा.*
- *बनमनखी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंडा-नाश्ता दुकान से 15 लीटर देशी शराब बरामद, पाँच गिरफ्तार.*
- बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, इलाके में आक्रोश.
- प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पूर्णिया प्रशासन अलर्ट.
- *रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा चलाया गया जन-जागरूकता अभियान।*
- बनमनखी: आंगनबाड़ी सेविकाओं का रोष, 8 सितम्बर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान.
- बनममखी: एनएच-107 पर कार और बाइक की भिड़ंत, तीन गंभीर घायल, पूर्णिया रेफर.
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
- Advertisement -
- Advertisement -


इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुचायें । मेल करें [email protected]

