Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

भाजपा कार्यकरता ने मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 126 वां जन्म दिवस

News Add crime sks msp

बनमनखी,( पुर्णिया):- आज बनमनखी भाजपा परिवार द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती भाजपा के जिला मंत्री संतोष चौरसिया जी के आवास पर मनाई गई।नेताजी के नाम से मशहूर सुभाष चंद्र बोस ने भारत माता को परतंत्रता की बेड़ी से मुक्त कराने के लिए तीन लाख सेना के साथ आजाद हिन्द फौज की स्थापना की थी। उन्होंने हीं द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हीं आजाद हिन्द फौज का गठन किया था।1944 में उन्होंने नारा दिया था ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’                                                                                                                                      भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में नेताजी का नाम अग्रणी नायक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।इस कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री संतोष चौरसिया,नगर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप झा, ग्रामीण मंडल मंत्री सुरेंद्र साह,नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार साह , महेश पौद्दार,सिरिज पासवान , वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता, भाजपा ग्रामीण मंडल मंत्री गौरव चौधरी,कमल किशोर पासवान, बनमनखी भाजपा ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजीव कुमार राजा आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

News Add 3 sks

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Sampurn Bharat Banner
Sampurn Bharat Banner