Bihar Police Transfer:बिहार पुलिस में फिर बड़ा फेरबदल,19 DSP का तबादला,4 IPS को मिली नई जिम्मेदारी.

पूर्णियां सदर डीएसपी की कमान मिला पुष्कर कुमार तो बनमनखी एसडीपीओ की जिम्मेदारी अब संभालेंगे हुलाश कुमार.

बिहार डेस्क(सम्पूर्ण भारत):-बिहार सरकार ने बुधवार को देर शाम बिहार पुलिस सेवा के 19 अफसरों को नई जगहों पर पदस्थापित करने की अधिसूचना जारी की। अनुमंडल पुलिस अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षकों की यह पोस्टिंग अगले आदेश तक जारी रहेगी।

*पटना के सचिवालय डीएसपी बने सुशील*

अपराध अनुसंधान विभाग पटना में पुलिस उपाधीक्षक नूर उल हक को पटना में ही पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है। नालंदा में पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) की जिम्मेदारी देख रहे सुशील कुमार पटना में सचिवालय डीएसपी बनाए गए हैं। अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक आफाक अख्तर अंसारी को बक्सर में डुमरांव का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस उपाधीक्षक रहे मोहम्मद खुर्शीद आलम गया के पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) होंगे। सीटीएस नाथनगर के पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार को छपरा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

*पूर्णियां सदर डीएसपी की कमान मिला पुष्कर कुमार तो बनमनखी एसडीपीओ की जिम्मेदारी अब संभालेंगे हुलाश कुमार.*

अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक खुशरू सिराज को अररिया में फारबिसगंज का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 12 भीमनगर सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार को मोतिहारी में रक्सौल का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11 जमुई के पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार को नालंदा में पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) बनाया गया है। अररिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुष्कर कुमार को पूर्णिया सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।जबकि अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस उपाधीक्षक की भूमिका देख रहे हुलाश कुमार बनमनखी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे।इससे पूर्व बनमनखी एसडीपीओ की जिम्मेदारी कृपा शंकर आजाद संभाल रहे थे.बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक रामपुकार सिंह को अररिया का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

*शेखपुरा, समस्तीपुर, गया में भी अफसर बदले गए*

विशेष शाखा पटना में पुलिस उपाधीक्षक रविशंकर प्रसाद समस्तीपुर में पटोरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 डेहरी के पुलिस उपाधीक्षक शिव शंकर कुमार को कैमूर में भभुआ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 4 डुमरांव के पुलिस उपाधीक्षक कुमार वैभव को गया में वजीरगंज का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। विशेष शाखा में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिन्हा शेखपुरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे।

*सीवान, मोतिहारी, जमुई, सुपौल में इनकी हुई तैनाती*

रेल पटना के डीएसपी फिरोज आलम अब सीवान सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। बगहा के वाल्मीकि नगर में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार अब मोतिहारी के सिकरहना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। रोहतास के मुख्यालय 1 डीएसपी राजेश कुमार जमुई में झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-4 डुमरांव के पुलिस उपाधीक्षक राजू रंजन कुमार सुपौल के निर्मली में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की भूमिका निभाएंगे।