20वीं सदी के महान संत सन्त शिरोमणि महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के 138वां जन्मोत्सव मनाया गया

20वीं सदी के महान संत सन्त शिरोमणि महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के 138वां जन्मोत्सव मनाया गया

बनमनखी(पूर्णिया):— बैशाख शुक्ल चतुर्दशी को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम उल्लासपूर्वक गुरु जयन्ती के रूप में सन्तमत सत्संग आश्रम सिकलीगढ़ धरहरा में हजारों की संख्या में प्रातः काल शोभायात्रा के साथ मनाया गया।

पैदल मार्च के साथ साथ,साईकल,मोटरसाइकिल, ट्रेक्टर, चारचक्का इत्यादि रूप में आश्रम मठाधीश स्वामी देवनारायण महाराज के संरक्षण में सत्संग प्रेमी उल्लसित भाव से शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।
सन्त सद्गुरु का मंगल उपदेश,घर घर फैले देश विदेश….
कबीर,नानक,तुलसी प्यारे,सभी सन्त हैं पूज्य हमारे……..
के जयकारे से वातावरण गुंजयमान रहा ।
रूट प्लान मे सन्तमत सत्संग आश्रम से धरहरा कबीर चौक,राधानगर,हनुमान नगर,शिक्षा नगर,नेहरुचौक,बस स्टैंड,महर्षि मेही चौक यानी हृदयनगर चौक होते हुए आश्रम पहुंचे।तत्पश्चात आसपास के विभिन्न संतमत सत्संग आश्रम से भी शोभायात्रा शुरूकर सिकलीगढ़ धरहरा आश्रम आगमन हुआ।

 

आश्रम व्यावथापक सह मठाधीश स्वामी देवनारायण महाराज एवं स्वामी अनमोलानन्द महाराज ने प्रवचन में वहाँ उपस्थित समस्त श्रद्धलुओं को गुरु सन्देश के आशीर्वचनों से अवगत कराते हुए सद्गुरु महर्षि के कृति पर प्रकाश डालते हुए गुरु की महानता को दर्शाया।।अंत मे सत्संग,भजन,आरती के पश्चात प्रासाद स्वरूप भंडारा ग्रहण किया।
उपस्थिति में धरहरा मुखिया प्रतिनिधि डॉ0 धीरेंद्र प्रसाद भगत,सरपंच प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव,पंसस दिलीप यादव,से0नि0शिक्षक राजेन्द्र रजक,शिवप्रसाद यादव, पंसस ,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव,उपमुखिया उमेश कुमार ,वकील यादव,शिवनारायण यादव,सनमोल यादव,रविन्द्र पोद्दार,मनोज यादव,प्रतिनिधि नन्दन कुमार इत्यादि हजारों सत्संग प्रेमीगण ने भाग लिया।