विभिन्न विद्यालय में चलाया गया वर्ग नवम में प्रवेशिकोत्सव अभियान

विभिन्न विद्यालय में चलाया गया वर्ग नवम में प्रवेशिकोत्सव अभियान

Purnea:आज दिनांक 04.07.2022सोमवार को राजा पृथ्वी चंद उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया सिटी पूर्णिया और जवाहर लाल नेहरू स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्ग नवम में प्रवेशिकोत्सव अभियान 2022 काफ़ी धूमधाम से मनाया गया।

मुख्य द्वार सहित पूरा विद्यालय परिसर को बैलून से सजाया गया। इस प्रवेशिकोत्सव के सुअवसर पर श्री शिवनाथ रजक जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया, श्री देवनंदन तांती जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान पूर्णिया, श्री सुमन कुमार सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सदर पूर्णिया, श्री रतन कुमार बीआरपी पूर्णिया प्रणव कुमार शर्मा brc मोनेट्रिंग सेल विशेष नामांकन अभियान उपस्थित थे।

जिसका स्वागत प्रधानाध्यापक श्री अशोक प्रसाद यादव गर्मजोसी से किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में दो छात्र एवं एक छात्रा का वर्ग नवम में नामांकन हुआ। नामांकन पंजी पर प्रधानाध्यापक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने अपना–अपना हस्ताक्षर भी किए।

वर्ग नवम में नामांकन अभियान को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पूर्णिया के मुख्य लिपिक श्री शाहनवाज अहमद, श्री प्रणव कुमार शर्मा, श्री सतीश कुमार एवं विद्यालय के वरीयतम शिक्षक श्री मुरलीधर रजक, श्री अनवर हुसैन, डा० नूतन कुमारी, श्री प्रकाश कुमार वर्मा, श्री चंद्रमोहन रजक, श्री मुकेश कुमार जायसवाल, डा० निर्मल कुमार, श्रीमती अनोखा कुमारी,डा० रणधीर कुमार, श्रीमती फरहत परवीन, श्रीमती नंदिनी कुमारी, श्रीमती सुचेता सागर, श्री पंकज कुमार, श्री सुजीत कुमार, श्री चंद्रशेखर, श्री अरुण कुमार यादव और छात्र/छात्राओं ने सहभागिता निभाया।।