सेवानिवृत पर विदाई सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

प्रतिनिधि, बनमनखी(पूर्णियां):- बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय काझी के शिक्षक शत्रुघ्न चौधरी के सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय परिसर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया सहजनता दल यूनाइटेड प्रखंड बनमनखी के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के द्वारा की गई विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्षा नीतू सिंह एवं विद्यालय प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी के साथ विद्यालय के वरीय शिक्षक राजीव सिंह भी मंच पर मौजूद रहे विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों में अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संघ जिला शाखा पूर्णिया के जिला अध्यक्ष तरुण कुमार पासवान, जिला संगठन प्रभारी नवीन कुमार पासवान, संघ के बनमनखी प्रखंड सचिव उपेंद्र राम, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ पूर्णिया के जिला अध्यक्ष अरुण आरूनी, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बनमनखी के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, प्रखंड सचिव ललन कुमार निराला, प्राथमिक शिक्षक संघ के बनमनखी अनुमंडल कोषाध्यक्ष संजय पोद्दार, पूर्व संकुल समन्वयक हर्षवर्धन राय, संतोष कुमार ठाकुर, प्रखंड संसाधन केंद्र बनमनखी के कर्मी कमलेश मिश्रा, हर्ष नारायण चौधरी, अमित कुमार, प्रधानाध्यापक सचिन कुमार साह, शशीकांत कुमार, सुमन रमन सिंह, राधिका कुमारी, शिक्षक राजेश उरांव, विंदेश्वरी ऋषि देव, नवीन कुमार सुधाकर, विजय कुमार यादव, श्यामानंद ऋषि, शिवानंद शिवानी, शिक्षिका पम्मी कुमारी, रेखा कुमारी, वीणा हेंब्रम, अनीता अनीतसविता कुमारी, प्रिया कुमारी, शिक्षा सेवक अरुण कुमार भारती, समाजसेवी भूलन कुमार सिंह, एवं भाई इम्तियाज आलम, कार्यक्रम में मौजूद रहे जबकि मंच संचालन धीरज कुमार सिंह के द्वारा किया गया श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शत्रुघ्न बाबू अपने सेवाकाल में शिक्षा के अलख को जगाने में जो भूमिका निभाए उन्हें हम शिक्षक समाज कभी बुझने नहीं देंगे और भविष्य में आशा करते हैं कि परमात्मा शत्रुघ्न बाबू को सदैव स्वस्थ रखें और हम सबों का मार्गदर्शन शत्रुघ्न बाबू के द्वारा मिलता रहे यही आशा और विश्वास के साथ आज हम लोग इन्हें विदा करते हैं।