श्री एम. ए. जिन्ना राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए गए!युवा प्रकोष्ठ – लोजपा

 

 

 

 

 

 

 

श्री एम. ए. जिन्ना राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए गए!युवा प्रकोष्ठ – लोजपा

 

 

 

 

 

 

 

लोजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री श्री पशुपति पारस जी और बिहार लोजपा अध्यक्ष श्री प्रिंस राज जी के मार्गदर्शन से आज लोजपा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जी की उपस्तिथि में श्री एम ए जिन्ना ने पार्टी युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव के रूप मे पार्टी की सदस्यता की शपथ ली।

 

 

 

 

 

 

आज दिनांक 8 सितंबर को पूर्णियां की धरती पर श्री अशोक कुमार जी का भव्य स्वागत किया गया। ज़िला अध्यक्षा श्रीमती कंचन देवी जी एवं रवि जी के प्रयासों से लोजपा पार्टी के सैंकड़ों कार्यकताओं ने श्री अशोक कुमार जी और श्री एम ए जिन्ना जी का भव्य स्वागत किया।

 

 

 

 

 

 

श्री अशोक कुमार जी के आगमन से पूरे शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता मे भी ज़बरदस्त उत्साह दिखा। इस मौके पर श्री अशोक कुमार जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्णियां लोजपा की तारीफ की और विश्वास दिलाया कि पूरे सीमांचल के लिए और हर वर्ग के लिए वो केंद्र और राज्य दोनों जगह अपना संघर्ष जारी रखेंगे! श्री जिन्ना जी ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमांचल के लोगों ने जो विश्वास और समर्थन राज्य स्तर पर उन्हे दिया है,

 

 

 

 

 

 

वो राष्ट्रीय स्तर पर इसका और भी सम्मान बढ़ाएंगे। पूरे भारत वर्ष और विशेष रूप से सीमांचल के लोगों के अधिकार और न्याय के लिए वो आजीवन काम करते रहेंगे। पार्टी संस्थापक दिवंगत श्री राम विलास पासवान जी के सपनों को और उनके आदर्शों का पालन करते रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

इस मौके पर पूर्णियां, कटिहार, अररिया और सीमांचल के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी कार्यक्रम और प्रेस वार्ता में सम्मिलित होकर सबका मनोबल बढ़ाया।