योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मध्य विद्यालय मेहदी में शिविर, बच्चों व ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी

गोरियर पट्टी श्रीमाता अंतर्गत मध्य विद्यालय मेहदी में सोमवार को योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के छात्रों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने...........See more

सम्पूर्ण भारत, रुपौली (पूर्णिया):रुपौली प्रखंड के पंचायत गोरियर पट्टी श्रीमाता अंतर्गत मध्य विद्यालय मेहदी में सोमवार को योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के छात्रों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को समझा और अपनाने का संकल्प लिया।

शिविर का प्रशिक्षण प्राथमिक विद्यालय लंका टोला टीकापट्टी के शिक्षक विकास कुमार द्वारा दिया गया। उन्होंने बच्चों एवं उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर गोरियर पट्टी श्रीमाता के उप मुखिया सह वार्ड सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष सुमन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योग अत्यंत जरूरी है और इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार दिनकर, राजीव कुमार, अजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, बिपिन कुमार, मनीष राज, ऊषा कुमारी, निधि कुमारी सहित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं, सहायिकाएं एवं रसोइया उपस्थित रहीं।

#editor#journalist#Reporter#rupouli#sampurnbharatBiharBreaking News
Comments (0)
Add Comment