मनोज तिवारी ने रवि किशन पर क्या कहा? ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में खुला मज़ेदार राज.

नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4 में इस शनिवार भोजपुरी सुपरस्टार्स पवन सिंह, मनोज तिवारी, और दिनेश ‘निरहुआ’ लाल यादव ने महफ़िल लूट ली। ............see more

 

मनोज तिवारी ने रवि किशन पर क्या कहा? ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में खुला मज़ेदार राज.

मुंबई(प्रिया मेहरा):नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4 में इस शनिवार भोजपुरी सुपरस्टार्स पवन सिंह, मनोज तिवारी, और दिनेश ‘निरहुआ’ लाल यादव ने महफ़िल लूट ली। आमतौर पर हंसी–मजाक और हल्की-फुल्की बातचीत के लिए मशहूर यह शो इस बार अपने साथ कुछ अनसुनी कहानियाँ और चटपटी यादें भी लेकर आया।

शो की शुरुआत सिद्धू मूसेवाला-स्टाइल शायरी से हुई, जिसके बाद तीनों सितारों का भव्य स्वागत किया गया।
मनोज तिवारी की एंट्री को खास अंदाज में पेश किया गय।

“भोजपुरी का बादशाह… रिंकिया के पापा!”
दर्शकों की तालियों से स्टूडियो गूंज उठा। निरहुआ की कहानी उनके सफर और संघर्ष की झलक दिखाती नजर आई—“रिक्शा वाला मर्सिडीज़ पर आ गया… यही तरीकी है निरहुआ की।”वहीं पवन सिंह की एंट्री उनके स्टारडम की तरह दमदार रही—“दिलों का सिग्नल पकड़ लेने वाला टॉवर—पवन सिंह!”

सबसे चर्चित पल: जब मनोज तिवारी ने कहा—“विलेन चाहिए? वो रवि किशन से करा लो”

एपिसोड का सबसे मजेदार हिस्सा तब आया जब निरहुआ ने “फिल्म कास्टिंग” से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वे और पवन सिंह एक बार मनोज तिवारी से मिलने पहुंचे थे और डर रहे थे कि कहीं उन्हें फिल्म में विलेन का रोल न दे दिया जाए।

निरहुआ के अनुसार,मनोज तिवारी ने धैर्य से बात सुनी, फिर मजाकिया अंदाज में डायरेक्टर को फोन कर कहा—
“पवन इतना अच्छा गाता है, उससे गाना गवाओ। निरहुआ को गेस्ट रोल दे दो… विलेन चाहिए? वो रवि किशन से करा लो।”

यह लाइन सुनते ही कपिल शर्मा तुरंत मजाक में कूद पड़े और पूरा सेट ठहाकों से भर गया। यह टिप्पणी एपिसोड का सबसे वायरल पल बन गई।

कपिल और टीम की धमाल एनर्जी

एपिसोड में कपिल शर्मा ने अपने राजनीतिक व्यंग्य और भोजपुरी लहजे से खूब ठहाके बटोरे।
कृष्णा अभिषेक “डोनाल्ड ड्रंक” बनकर मंच पर आए और हंगामा मचाया।किकु शारदा ‘किम कांग’ के रूप में फिर से सबको हँसा गए।वहीं सुनील ग्रोवर अपने अलहदा अंदाज में सनकी राइटर बंटू कुमार बिजली बनकर नज़र आए।

पूरा एपिसोड—भोजपुरी रंग, मस्ती और बेहतरीन कॉमेडी से भरपूर

इस हफ्ते का शो हंसी, मजेदार कहानियों और भोजपुरी सितारों की कैमिस्ट्री से पूरी तरह भरपूर रहा।कहानी भी आई, किस्से भी आए, और दर्शकों को मिला भरपूर एंटरटेनमेंट।

#BhojpuriStars#ManojTiwari#NetflixIndia#Nirahua#PawanSingh#RaviKishan#TheGreatIndianKapilShow
Comments (0)
Add Comment