मध्य विद्यालय धोकरधारा के सेवानिवृत्ति शिक्षिका कुमारी अंबिका चौधरी को सभापति संजना देवी ने दी विदाई

प्रतिनिधि ,बनमनखी, (पूर्णियां):- मध्य विद्यालय धोकरधारा अनुसूचित जाति प्रखंड बनमनखी जिला पूर्णिया की शिक्षिका श्रीमती कुमारी अंबिका चौधरी का सेवानिवृत्ति उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया इस कार्यक्रम में नगर परिषद बनमनखी के सभापति संजना देवी, उपसभापति प्रमिला देवी, प्रखंड संसाधन केंद्र बनमनखी के पूर्व साधन सेवी दीप नारायण गुप्ता, प्रखंड संसाधन केंद्र बनमनखी के कर्मी कमलेश मिश्रा, अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संघ जिला शाखा पूर्णिया के जिला अध्यक्ष तरुण कुमार पासवान, संघ के बनमनखी प्रखंड सचिव, उपेंद्र राम बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बनमनखी के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, संघ के प्रखंड कोषाध्यक्ष, पंकज कुमार प्रखंड उपाध्यक्ष, मनीषी मुन्ना जी, पूर्व संकुल समन्वयक नवीन कुमार, प्रधानाध्यापक सचिन कुमार साह, आशुतोष कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह, अशोक कुमार राम, विद्यालय प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी, शिक्षक अमरेश कुमार यादव, पंकज कुमार शर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, पंकज कुमार पोद्दार, संतोष कुमार चौधरी, टोला सेवक राजेश ऋषि, सभी ने कुमारी अंबिका चौधरी के विदाई सह सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर संबोधन किए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बनमनखी के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में विदाई का एक समय निश्चित हो जाता है और सबको एक न एक दिन निश्चित समय में सेवानिवृत्त होना पड़ता है, कुमारीअंबिका चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर गम तो है ही लेकिन आशा है कि आपका प्रेम हम सबों को मिलता रहेगा साथ हि हम सभी उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं परमात्मा से कामना करते हैं कि आपका बाकी जीवन सुख शांति एवं समृद्धि से भरा रहे जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व संकुल समन्वयक चंदन कुमार साह ने किए,