प्रखंड संसाधन केन्द्र बनमनखी में शिक्षा विभाग के सहयोग से अनुमंडल क्षेत्र के कुल 77 दिव्यांग जनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र चिकित्सको द्वारा जाँच कर बनावाया गया

प्रखंड संसाधन केन्द्र बनमनखी में शिक्षा विभाग के सहयोग से अनुमंडल क्षेत्र के कुल 77 दिव्यांग जनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र चिकित्सको द्वारा जाँच कर बनावाया गया।

बनमनखी(पूर्णिया):-  प्रखंड संसाधन केन्द्र बनमनखी मे बनमनखी अनुमंडल के कुल 77 दिव्यांगजनों को चिकित्सक की टीम के द्वारा जाँच कर शिक्षा विभाग के सहयोग से दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया।जिसमे छह वर्ष से अठारह वर्ष तक के सभी वर्गो के छात्र एवं नौजवान का प्रमाण पत्र बनाया गया।

दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की कार्यक्रम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बनमनखी अजय कुमार की अध्यक्षता मे प्रारंभ हुई। जिसमे सहयोगी के रूप मे प्रखंड साधन सेवी दीपनारायण गुप्ता शांति प्रभा साधन सेवी आईडी अमित चौधरी कमलेश मिश्रा शिक्षक ललन कुमार निराला हर्ष वर्धन राय संतोष कुमार मनोरंजन झा फहीम अहमद शंभू राम राजेश रंजन मुकेश सिंह इकबाल अंसारी बीआरसी कर्मी हर्ष नारायण चौधरी दीपक कुमार गीता देवी एवं अन्य ने सभी दिव्यांगो को प्रमाण पत्र बनाने मे सभी आए हुए दिव्यांग को सहयोग कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया।

यह शिक्षा विभाग की बहुत ही सफलतापूर्वक प्रयास रहा कि विद्यालय एवं विद्यालय के बाहर के छात्रो युवाओ को एक साथ डिजिटल युक्त बार कोडिंग वाला दिव्यांग प्रमाण पत्र मिलने से भविष्य मे उन्हे सरकारी लाभ मिल पाएगा।