*चम्पानगर में पुलिस की सख्ती: संध्या गश्ती में चार शराबी गिरफ्तार, भटकी महिला को मिला सुरक्षित सहारा.*

क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चम्पानगर थाना पुलिस ने रविवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में चार व्यक्तियों......

सम्पूर्ण भारत,चम्पानगर (पूर्णिया):-क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चम्पानगर थाना पुलिस ने रविवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके उपरांत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए चारों को पुलिस हिरासत में रखा गया तथा सोमवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में पोठिया रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित प्रसादपुर गांव निवासी 62 वर्षीय कन्हैया ऋषि उर्फ महेंद्र ऋषि, सिंधिया पंचायत के वार्ड संख्या-6 के चिचोरा रहिका टोला निवासी 19 वर्षीय करण कुमार (पुत्र विनोद ऋषि), 18 वर्षीय नितीश कुमार (पुत्र सदानंद ऋषि) एवं 21 वर्षीय श्रवण कुमार (पुत्र दामोदर सहनी) शामिल हैं।

इसी दौरान पुलिस ने एक भटकी हुई महिला को भी सुरक्षित संरक्षण में लेते हुए शांति कुटीर, पूर्णिया भेज दिया, जहां उसकी समुचित देखभाल की जा रही है।

अपर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर राय ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती अभियान जारी है और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

#editor_sunil_samrat#purnea#sampurnbharatCrime Newssampurnbharat.com
Comments (0)
Add Comment