गोल्ड का बंपर ऑफर : लगातार तीसरे दिन गिरे सोने के दाम, जानिये क्या है बाजार का ताजा हाल

गोल्ड का शोक रखने वालों के लिए ये अच्छी खबर है। आज सोने और चांदी के दामों में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट आई है। गौरतलब है कि 1 जून की शुरुआत से ही अनलॉक का पहला चरण शुरू हो चुका है। इसके चलते बाजार में भी असर नज़र आने लगा है। बीते सत्र के नुकसान के चलते इन दोनों धातुओं के घरेलू और वैश्विक दामों में बुधवार सुबह गिरावट देखी गई। पिछले सत्र में 556 रुपये टूटने के बाद एमसीएक्स पर अगस्त सत्र में सोने का वायदा 0.20 फीसदी गिरकर 46 हजार 470 प्रति 10 ग्राम था।

सोने–चादी के दाम में भारी गिरावट

MCX पर जुलाई में चांदी वायदा 0.51 फीसदी गिरकर 48 हज़ार र830 प्रति किलो पर आ गया। गत सत्र में चांदी में करीब डेढ़ हज़ार रुपयों की की गिरावट आई थी। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की बेहतरी ने भी घरेलू सोने की कीमतों पर दबाव डाला।

चांदी के दामों ने बनाया नया रिकॉर्ड

वैश्विक बाजार की बात करें तो आज सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि इक्विटी बाजार अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने को लेकर आश्वस्त थे। हाजिर सोना 0.2% की गिरावट के साथ 1,722.93 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में प्लैटिनम 0.1% चढ़कर $839.52, जबकि चांदी 0.6% गिरकर $17.98 रही। हालांकि, अमेरिका में विरोध प्रदर्शन से सोने में गिरावट आई।
The post गोल्ड का बंपर ऑफर : लगातार तीसरे दिन गिरे सोने के दाम, जानिये क्या है बाजार का ताजा हाल appeared first on Jiyo Bihar.