कुलपति का औचक निरीक्षण, परीक्षा संचालन पर जताया संतोष

सम्पूर्ण भारत,बनमनखी (पूर्णिया): सीबीसी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा 2025 के तहत पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय, बनमनखी में संचालित परीक्षा का कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने औचक निरीक्षण किया।

ज्ञात हो कि जीएलएम कॉलेज, बनमनखी के लिए इस महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां कुल 1011 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा का आयोजन दिनांक 24 अप्रैल 2026 से नियमित रूप से कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा कक्षों का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस क्रम में उन्होंने परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर महेंद्र राय को भी परीक्षा संचालन को लेकर जरूरी निर्देश दिए।

कुलपति ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

#banmankhi_nees#banmankhi_news#editor_sunil_samrat#purnea#sampurnbharat
Comments (0)
Add Comment