अधिवक्ता संघ बनमनखी चुनाव में 16 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, 14 सितंबर को जारी होगी वैध प्रत्याशियों की सूची

सम्पूर्ण भारत,बनमनखी(पूर्णिया)।अधिवक्ता संघ बनमनखी के वर्ष 2026-28 के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 16 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उम्मीदवारों ने चुनाव पदाधिकारी अमितेश सिंह तथा सहायक चुनाव पदाधिकारी अनिल कुमार साह एवं रीता रानी के समक्ष नामांकन किया।

 

चुनाव पदाधिकारी अमितेश सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शिवजी प्रसाद गुप्ता, मुरलीधर मिश्रा एवं विपेन्द्र कुमार साह ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए राज कुमार ठाकुर एवं मनोज कुमार यादव, जबकि महासचिव पद के लिए डॉ. श्रीमती कृष्णा कुमारी, राकेश कुमार सिंह एवं मनोज कुमार साह मैदान में हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए परशुराम यादव एवं ध्रुव कुमार भारती, संयुक्त सचिव पद के लिए कृष्ण कुमार सिंह, राजेश कुमार एवं सुनील कुमार सम्राट ने नामांकन दाखिल किया। सहायक सचिव पद के लिए कृष्ण कुमार सिंह तथा अंकेक्षक पद के लिए सुभाष कुमार एवं शैलेन्द्र कुमार ने नामांकन किया है।

चुनाव पदाधिकारी श्री सिंह के अनुसार 12 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से चुनाव कार्यालय अधिवक्ता संघ बनमनखी में सभी अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) होगी। वहीं 14 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद 14 सितंबर को शाम 3 बजे वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

#AdvocateStipend#barassociationbanmankhi#purnea #sampurnbharat
Comments (0)
Add Comment