पूर्णिया जिले को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य स्तरीय सम्मान.

शिक्षा समन्वयक सैफुल अंसारी एवं जिला तकनीकी सदस्य चन्दन कुमार साह हुए सम्मानित.

पटना/पूर्णिया।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करते हुए पूर्णिया जिले ने एक बार फिर राज्य स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। एससीइआरटी, पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक शिक्षा सशक्तिकरण उन्मुखीकरण एवं गुणवत्ता समीक्षात्मक कार्यशाला सह सम्मान समारोह में पूर्णिया के शिक्षा समन्वयक सैफुल अंसारी तथा जिला तकनीकी सदस्य चन्दन कुमार साह को महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि पूर्णिया जिले ने विज्ञान एवं गणित विषय आधारित प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण शिक्षण मॉडल विकसित कर राज्य के अन्य जिलों के लिए मिसाल पेश की है। शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु दोनों अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों को निर्णायक मंडल ने अत्यंत सराहनीय बताया।

बच्चों–अभिभावकों–शिक्षकों की संयुक्त मेहनत का परिणाम

जिले को मिले इस सम्मान का श्रेय शिक्षकों की समर्पित कार्यशैली, अभिभावकों के सहयोग तथा छात्रों के उत्साह को दिया गया। कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा गया कि जिला शिक्षा विभाग की टीम मिलकर निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में लगी हुई है, जिसका सीधा लाभ विद्यालयों में सीखने के वातावरण पर पड़ा है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई

सम्मान मिलने पर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया कुन्दन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार प्रकाश, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शशि चन्दन चौधरी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला साधनसेवी नौशाद आलम, तथा तकनीकी टीम के सदस्य तरुण यादव, कामेश विश्वास, सरवर आलम सहित सभी प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने दोनों सम्मानित अधिकारियों को बधाई दी।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी शिक्षक–शिक्षिकाएँ अपने विद्यालयों में मनोयोगपूर्वक एवं नवाचार आधारित पद्धति से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि पूर्णिया जिले को यह राज्य स्तरीय गौरव प्राप्त हुआ। आगे और बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।

तकनीकी टीम की अहम भूमिका

राज्य स्तर पर मिले इस सम्मान में प्रखंड तथा जिला स्तरीय तकनीकी सदस्यों की निरंतर मेहनत को कार्यक्रम में विशेष रूप से रेखांकित किया गया। उनके द्वारा की गई मॉनिटरिंग, प्रशिक्षण कार्य एवं शैक्षणिक सुधार के प्रयासों ने पूर्णिया को राज्य केश्रेष्ठ जिलों में शामिल किया।

#EducationAward#EducationInnovation#ProjectBasedLearning#PurniaEducation#PurniaNews#RajyaStariyaSamman#SCERTPatna
Comments (0)
Add Comment