जानकीनगर में विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल इकाई का हुआ गठन

यशोधर्मा बने विहिप अध्यक्ष तो राजीव भगत को बजरंगदल की दायित्व दी गई

प्रतिनिधि जानकीनगर(पूर्णिया):- नगर पंचायत जानकीनगर के कोसी कॉलोनी स्थित बाबा कपिलेश्वर मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा जानकीनगर इकाई का गठन किया गया है। मौके पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष बनमनखी सह विहिप केन्द्र द्वारा संचालित पूज्य संत भूदेव गोसाईं महाराज गौ सेवा ट्रस्ट के मंत्री शिवशंकर तिवारी ने जानकीनगर इकाई की घोषणा करते हुए कहा कि विहिप के अध्यक्ष यशोधर्मा, उपाध्यक्ष राकेश रौशन, मठ-मंदिर प्रमुख दीपक कुमार झा एवं बजरंग दल संयोजक राजीव कुमार भगत, सह संयोजक आनंद कुमार, अखाड़ा प्रमुख विक्रम कुमार, मिलन केन्द्र प्रमुख का दायित्व अखिलेश कुमार को दिया गया है।                                                                                                                                                                                    उन्होंने कहा कि देश, धर्म, संस्कृति और समाज के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल से जुड़ना चाहिए। यहाँ पद नही दायित्व दिया जाता है ताकि पद को लेकर कोई अहम ना हो। हमसब को अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए। आज सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा करने के लिए विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल पर बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसी स्थिति में संगठन विस्तार और संगठन की मजबूती पर प्रत्येक सदस्य को विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही प्रांत से तय कार्यक्रम की रूपरेखा एवं योजना पर भी उपस्थित सदस्य को अवगत कराया। कहा कि आज पूरे देश में जो परिस्थितियां बनती जा रही है उसमें सनातन धर्म की रक्षा एक अहम प्रश्न बन गया है। 

 

प्रखंड मंत्री सुधीर यादव ने कहा विश्व हिन्दू परिषद का युवा संगठन बजरंग दल है। यह संगठन किसी के विरोध में नहीं बल्कि हिंदुओं को चुनौती देने वाले असमाजिक तत्वों से बचाव के लिए हुआ। जब तक देश के हिन्दू में एकता की भावना और अपने सनातन धर्म के प्रति जागरूकता नहीं आएगी तब तक एक राष्ट्र की विचारधारा को साकार करने में हम सब सफल नहीं होगें।
इस मौके पर विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष श्री कांत तिवारी, नगर पंचायत जानकीनगर डिप्टी चेयरमैन सुनील कुमार, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मुख्य शिक्षक भुंवर सिंह, भारत स्वाभिमान के पंकज कुमार, एबीवीपी के विभाग संयोजक अभिषेक आनंद, संतोष ठाकुर, मनोज ऋषि सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।