जदयू कार्यकर्ता ने बड़ी धूम धाम से मनाया मुख्ममंत्री नीतीश कुमार का 72 वां जन्मदिन।

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लंबी आयु व दीर्घायु जीवन की कामना किया !

*जदयू कार्यकर्ता ने बड़ी धूम धाम से मनाया मुख्ममंत्री नीतीश कुमार का 72 वां जन्मदिन* प्रतिनिधि, बनमनखी (पूर्णियां):- आज दिनांक 1 मार्च 2023 को बिहार के विकास पुरुष, समाजवादी विचार धारा को साथ लेकर चलने वाले जन-जन के नेता,लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 72 वां जन्मदिन बड़ी धूम धाम से जदयू कार्यालय नगर परिषद बनमनखी में 4:00 बजे अपराह्न नगर जदयू अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता जी के अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया ! इधर सामाजिक कार्यकर्ता सह जदयू नेता प्रदीप कुमार मेहता कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक जीवन में काफी संघर्षशील रहा है ,उन्होने जनता दल से समता काल से लेकर जनता दल यूनाइटेड पार्टी संगठन के माध्यम से समावेशी विकास करने काम किया, बिहार का नवनिर्माण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो आज विकास हुआ हो देन सिर्फ नीतीश कुमार है ,इधर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में सभी जदयू के समर्पित नेतागण और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लंबी आयु व दीर्घायु जीवन की कामना किया ! जिसमें जदयू के दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा जदयू सहजदयू नेता समाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार मेहता ,नगर परिषद अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ,पूर्व पंचायत अध्यक्ष बिपीन बिहारी सिंह,विक्रम सिंह,राजेन्द्र मंडल, अनिल पासवान, संजय सहनी ,मनोज माधोगढिया, सूरज कुमार मंडल,बेचन राम के साथ साथ जदयू के दर्जनों समर्पित कार्यकर्तागण मौजूद थे !