बिहार सरकार ने ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप झा को प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित.

बिहार सरकार ने ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप झा को प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित.

 

✍️विजय साह

बनमनखी:- कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किये बिना लगातार आमजनों के बीच रहने,सभी क्षेत्रों में जांच करवाने, मास्क सेनेटाइजर आदि वितरित करने,संक्रमित व्यक्ति को पूरी सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए अस्पताल तक पहुंचाने, उन्हें जागरूक करने आदि कार्यों के लिए बिहार सरकार ने भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप झा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी।यह प्रशस्ति पत्र उन्हें बनमनखी के स्थानीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि जी,भाजपा के पूर्णिया जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा एवं बनमनखी विधानसभा प्रभारी राजीव राय के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

 

 

 

सभी ने कोरोना काल में बनमनखी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री झा के काम को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।इस कार्यक्रम में बनमनखी विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश कुमार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, विधानसभा प्रभारी राजीव राय, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, जिला मंत्री संतोष चौरसिया, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप झा,बी कोठी मंडल अध्यक्ष मंटू कुमार दास, नगर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जानकीनगर मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव, बनमनखी भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री अखिलेश सिंह एवं संजय मंडल, अमितेश सिंह,वीर नारायण गुप्ता,लाल बिहारी यादव, मुकेश पांडे,आलोक चौधरी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।