कॉंग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, टीवी डिबेट के दौरान आया हार्ट अटैक

भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस (INC) के प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी का निधन हो गया है। बुधवार शाम एक टीवी डिबेट के दौरान उन्‍हें हर्ट अटैक आया। कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। कांग्रेस के सचिव डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी।

We are deeply saddened by the sudden demise of Shri Rajiv Tyagi. A staunch Congressman & a true patriot. Our thoughts and prayers are with his families & friends in this time of grief. pic.twitter.com/yHKSlzPwbX— Congress (@INCIndia) August 12, 2020

खबर के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी।शाम को उन्हें आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल होना था। खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी थी। उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा। वे शाम पांच बजे आजतक के डिबेट में शामिल भी हुए थे।

आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा। धन्यवाद।— Rajiv Tyagi (@RTforINDIA) August 12, 2020

राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर पर बीजेपी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है।


The post कॉंग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, टीवी डिबेट के दौरान आया हार्ट अटैक appeared first on Jiyo Bihar.